कांग्रेस का साइकिल रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने नगर में साइकिल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा देश में इससे बुरे हालात पैदा नहीं हो सकते, जब पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है। डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। जिससे आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आम लोगों की कमर टूट रही है। बावजूद इसके देश के मुखिया अच्छे दिनों की बात कर रहे हैं। जबकि उन्होंने देश में महंगाई को लेकर नया इतिहास रचा है। गुरुवार को युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केएमओयू स्टेशन से नगर के एक पेट्रोल पंप तक सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए साइकिल रैली निकाली। उन्होंने कहा मोदी ने वर्ष 2014 में डबल इंजन सरकार का नारा देकर देश के लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे। लेकिन आज देश में इतने बुरे हालात पैदा हो गए हैं कि आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। डबल इंजन की सरकार ने महंगाई के पुराने रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है। देश के इतिहास में यह पहली बार है, जब पेट्रोल 100 के पार तो डीजल इस आंकड़े आसमान छू रहे हैं। कहा महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। राशन, नमक, तेल जैसी दैनिक जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों की कमर टूट रही है। आलम यह है गरीबों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है। देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। बावजूद इसके मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है। इस दौरान उन्होंने कहा अब भाजपा सरकार के झूठ का घड़ा भर गया है। जिसके फूटने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता अब भाजपा व मोदी के बहकावे में नहीं आएगी। निश्चित तौर पर भाजपा को इसका करारा जवाब जरूर मिलेगा।
ये रहे शामिल- प्रकाश देवली, प्रदीप महर, अंकुर महर, अभिशेक कोहली, सागर कुमार, शिवम पंत, धीरज राज, नीरज, सौरभ राज, शुभम, यशराज आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *