कथित गैंगरेप प्रकरण में कांग्रेसजनों ने सरकार का पुतला फूंका

Spread the love

रुद्रपुर। किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों पर ही गंभीर आरोप लगातार लग रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत राणा, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, मण्डी पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह, बिपिन खोलिया, सुरेंद्र सिंह, आजम मलिक, सुमंदिर यादव, पूरन चौहान, शाकिर अली, दलबाग सिंह, नसीम मलिक, विष्णु तरफदार, मो. अहमद, मुख्तियार अंसारी, सिराजुद्दीन, आकाश अंसारी, देवांश बावा, मो. जावेद, मनोज सुतार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *