कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का 77वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर मिष्ठान विवरण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने उन्हें त्याग एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनसे शिक्षा ग्रहण कर कांग्रेस को मजबूत बनाना होगा। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, सेवादल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, विनोद रावत, वीरेन्द्र रावत, विक्रम राणा, आशुतोष कण्डवाल, हरि सिंह, ईशू पंत, सागर बिष्ट, जेपी कपटियाल आदि उपस्थित रहे।