देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र के टी एस्टेट इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पश्चिमी यूपी का बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बदमाश और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार और घटना में प्रयुक्त स्कूटर बरामद किया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शनिवार आधी रात को रात थानाध्यक्ष बसंत विहार शैंकी कुमार अपनी टीम के साथ टी एस्टेट हरबंशवाला बैरियर पर वाहनों चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक नीले रंग के बिना नंबर प्लेट वाले स्कूटर पर सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बैरियर पर रुकने के बजाय स्कूटी की रफ्तार बढ़ाकर तेजी से टी एस्टेट की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत उनका पीछा किया। खुद को पुलिस से घिरता देख स्कूटी सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अचानक फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बदमाशों को घेर कर दबोचा। जिस बदमाश के पैर गोली लगी उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की धाराओं में बंसत विहार थाने में केस दर्ज किया गया है।एसएसपी रात में मौके पर पहुंचेमुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल एसएसपी और एसपी सिटी प्रमोद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके साथ ही फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा कराए। मौके से दो अवैध देसी तमंचे (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की नीली स्कूटी बरामद की गई है।पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमेपुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला (37 वर्ष) निवासी रसूलपुर रमजानपुर देहात कोतवाली, सहारनपुर, यूपी और शाहनवाज सलमानी निवासी ज्वालापुर सहारनपुर, हाल निवासी शेरपुर टांडा, सहसपुर के रूप में हुई है। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया मुठभेड़ में घायल अब्दुल्ला एक शातिरअपराधी है। उस पर सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में चोरी, लूट की योजना बनाने और आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं।