टीईटी से छूट समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर शिक्षकों का प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई ने सोमवार को लंबित मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस दौरान शिक्षकों ने टीईटी से छूट समेत अपनी 13 सूत्रीय मांगों के जल्द समाधान की मांग को प्रमुखता से उठाया। रैली के बाद शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। जिला महामंत्री अश्वनी कुमार भट्ट ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि 29 मई को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में धरना और 8 जून को सचिवालय कूच प्रस्तावित है। इस दौरान अध्यक्ष सूरज मन्द्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह सिंधवाल, कोषाध्यक्ष सुरक्षा चौहान, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री अनूप कुमार भट्ट, महामंत्री अश्वनी कुमार भट्ट, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चौहान, प्रदेश संरक्षक सतीश घिल्डियाल, अतुल शर्मा, विपिन मेहता, सुभाष चौहान, दुर्गा चौहान, राजेश डोभाल, हुकम तोमर, अजय राणा, प्रीतम चौहान, मोहनलाल शर्मा, बीरबल, मुजमिल, विजया शर्मा, सुशील सेमवाल, राजकुमारी रावत, सुशीला राणा, अमिता रावत, संदीप रावत, राजकुमार, हरेन्द्र, अनिल शाह, अनंत सोलंकी, देवेंद्र सिंधवाल, कनकलता सेमवाल आदि मौजूद रहे。
ये हैं शिक्षकों की प्रमुख मांगें
शिक्षकों की प्रमुख मांगों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने, बेसिक शिक्षकों को त्रिस्तरीय ढांचे के अंतर्गत पीआरटी, टीजीटी व पीजीटी करना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और सेवाकाल में तीन पदोन्नतियां सुनिश्चित करने, 17140 वेतनमान की वसूल पर रोक लगाने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *