दिगंबर सिंह रावत बने एमएफएन लाइटवेट के नए वर्ल्ड चैंपियन

Spread the love

चमोली। ग्रेटर नोएडा में आयोजित एमएफएन (मेट्रिक्स फाइन नाइट) 18 फाईट को जीतकर दिगंबर सिंह रावत लाइटवेट के नए वर्ल्ड चैंपियन बने। मुकाबले में उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय प्रतिद्वंदी को हराकर यह मुकाम हासिल किया। वहीं, फ्लाइवेट वेट कैटेगरी में अमिंदर बिष्ट ने भी अपने प्रतिद्वंदी को हराया। दोनों युवाओं की जीत पर जनपद और उनके गांव में खुशी की लहर है। गैरसैंण विकासखंड के आली गांव के दिगंबर सिंह और कर्णप्रयाग के सेम डोभा गांव के अमिंदर सिंह बिष्ट एमएफएन फाइटर हैं। बीते शनिवार को दिल्ली ग्रेटर नोएडा में आयोजित फाइट में दोनों फाइटरों ने अपने अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंदियों को हराया। टूर्नामेंट का लाइटवेट कैटेगरी का मुकाबला दिगंबर सिंह रावत और इंडोनेशिया के अंगा के बीच हुआ। पहले राउंड की शुरुआत में अंगा ने अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए दिगंबर को टेकडाउन (जमीन पर गिराने) की कोशिश की लेकिन दिगंबर ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया। दिगंबर ने अपनी ताकतवर स्ट्राइकिंग और सटीक टाइमिंग से अंगा को नॉकआउट कर जीत हासिल करी। इस जीत के साथ दिगंबर एमएफएन (मेट्रिक्स फाइन नाइट) लाइटवेट के नए वर्ल्ड चैंपियन बने। वहीं फ्लाइवेट कैटेगरी में अमिंदर बिष्ट ने अफगानिस्तान मूल के जर्मन फाइटर रबी पंजशिरी को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। अमिंदर की तकनीक और फुर्ती के आगे जर्मन प्रतिद्वंद्वी बेबस नजर आए। दिंगबर सिंह रावत और अमिंदर बिष्ट ने बताया कि वह अब यूएफसी (अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप) के लिए तैयारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *