अघोषित बिजली कटौती से पेयजल का संकट गहराया

Spread the love

रुड़की। पिरान कलियर में लगातार बढ़ रही अघोषित बिजली कटौती और पानी की समस्या को लेकर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने रुड़की अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। सोमवार को मौसम अली ने ऊर्जा निगम के रुड़की अधीक्षण अभियंता को दिए गए ज्ञापन में बताया कि कलियर में देश-विदेश से हजारों जायरीन जियारत के लिए पहुंचते हैं। लेकिन क्षेत्र इन दिनों अघोषित बिजली कटौती के कारण जायरीन और स्थानीय लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली कटौती की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *