ऊखीमठ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Spread the love

रुद्रप्रयाग : बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर सहस्रधारा जा रहे एक हेलिकॉप्टर को केदारघाटी में मौसम खराब होने के कारण ऊखीमठ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में 6 यात्री और एक पायलट था। मौसम साफ न होता देख हेलिकॉप्टर फाटा लौट गया और यहीं सभी यात्रियों को उतार दिया। हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि सेंडन कंपनी के हेलिकॉप्टर ने शुक्रवार दोपहर यात्रियों को लेकर बदरीनाथ से सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी कि केदारघाटी में मौसम खराब हो गया। ऐसे में दोपहर करीब 2:25 बजे राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ के खेल मैदान में पायलट ने हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। करीब 40 मिनट रुकने के बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ तो 3:05 बजे हेलिकॉप्टर फाटा लौट गया। पायलट ने सभी यात्रियों को फाटा में उतार दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *