अध्यक्ष और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर व्यापार सभा चुनाव के लिए व्यापारियों में उत्साह बना हुआ है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। दोनों पदों पर इस बार युवा व्यापारियों ने भी दावेदारी पेश की है। चुनाव अधिकारी दिनेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं व चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र वैध पाए जाने के बाद पंकज नेगी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने व्यापारियों से मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सक्रिय सहभागिता संगठन की मजबूती को दर्शाती है। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मतदान 12 जून को होगा, जिसके बाद दोनों पदों के विजेताओं का फैसला होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *