उत्तराखंड

सड़क हादसे में किसान की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। समधि के अंतिम संस्कार से लौट रहे गांव बिजटी निवासी किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में सवार उनके दोनो पुत्र मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। किसान की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। गुरबक्श सिंह (50) पुत्र मुख्तयार सिंह सोमवार की रात अपने दो पुत्रों के साथ पंजाब से लौट रहे थे। केलाखेड़ा-गदरपुर मार्ग पर वन विभाग की चौकी के पास अज्ञात ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में मुख्तयार सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार उनके दोनों पुत्र ने गुरबक्श सिंह को पहले गदरपुर के सरकारी अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल ले गए। जहां डक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को सितारगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि गुरबक्श सिंह के समधि का पंजाब में निधन हो गया था। गुरबक्श सिंह अपने दोनों पुत्रों के साथ पंजाब में समधि के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। सोमवार की रात में गदरपुर-केलाखेड़ा मार्ग पर कार को टक्कर मार दी। गुरबक्श सिंह की छोटी पुत्री की 20 जनवरी को शादी तय हुई है। परिवार में खुशियों का माहौल था। सोमवार को सड़क हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गुरबक्श की पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरबक्श सिंह किसान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!