बेटियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोपी पिता गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित पत्नी और बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता महिला ने फेरूपुर चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी कि उसका पति उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोप है कि आरोपी ने अब 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर वह पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकाने पर दबिश देनी शुरू की। मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले सड़क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार, महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कास्टेबुल अजीत तोमर व कांस्टेबल अनिल पंवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *