कबाड़ के गोदाम में आग लगी, दमकल ने पाया काबू

रुद्रपुर। रेलवे स्टेशन के सामने कबाड़ के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली। बुधवार रात लगभग 11 बजे रेलवे स्टेशन के सामने अखलाक के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। लोगों ने गोदाम से धुआं निकालता देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद आसपास के दुकान वाले भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर यूनिट में मदन सिंह, दीपक बसेरा, भवान सिंह, संजय सिंह, धीरज राणा आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *