लिंक भेजकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में महिला के मोबाइल पर लिंक भेजकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने आमजन से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।
मामले में बीते वर्ष छह नवंबर को कोटद्वार निवासी अंजली बुड़ाकोटी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से काल आया। काल करने वाले ने कम निवेश में अधिक पैसे दिलाने का लालच दिया और एक लिंक भेजा। लिंक पर भरोसा कर पीड़िता ने अलग-अलग खातों में कुल एक लाख चौबीस हजार रुपये ट्रांसफर किए। बताया कि जब उन्होंने व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने अपना फोन नंबर बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में उत्तर प्रदेश में लखनऊ में थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत कश्मीरी बाग-मलपुर निवासी संजू पटेल को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *