जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही क्षेत्र में आग लगने की घटना भी बढ़ने लगी है। सोमवार को बेलाडाट स्थित एक रेस्टोरेंट व गाड़ीघाट स्थित एक दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गई।
सोमवार सुबह कुछ लोगों को गाड़ीघाट क्षेत्र में एक टीन शेड की बनी दुकान के भीतर से धुंआ निकलता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने टीन शेड से निर्मित दुकान का दरवाजा तोड़ा तो भीतर से आग की लपटे बाहर को निकलने लगी। दमदल विभगा ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी दिनेश गुसांई ने बताया कि करीब एक वर्ष से उनकी दुकान बंद पड़ी हुई थी। वहीं, दोपहर लगभग दो बजे बेलाडाट चौराह के समीप द फूडी फ्रेंडस फैमली रेस्टोरेंट में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने बताया कि आग लगने से उनकी दुकान में रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।