नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नौकरी से निकाले जाने से आक्रोशित एक पूर्व तहसील कर्मी नरोत्तम प्रसाद गैरोला निवासी ग्राम भांगला, पट्टी दोगी, नरेंद्रनगर बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां बातचीत के माध्यम से मामले का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
नरोत्तम का आरोप है कि वह उपनल के माध्यम से वर्ष 2017 से 2024 तक तहसील घनसाली में उप निबंधक के लिपिक के रूप में कार्यरत था। लेकिन उसे बिना किसी वजह के नौकरी से हटा दिया गया है। इस संबंध में वह कई बार शासन-प्रशासन के चक्कर काट चुका है, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिल सका है।