प्रतिबंधित तोते बेचते चार गिरफ्तार,109 तोते बरामद

Spread the love

देहरादून। कांवली क्षेत्र में वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों के अवैध कारोबार का खुलासा किया। इस दौरान कई पैट शाप्स से 109 तोते पकड़े गए। जबकि दो पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित तोतों की खरीब फरोख्त का काम करते हैं। जबकि ये वन्यजीव संरक्षण का उल्लंघन है। सूचना के आधार पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अभिषेक मैठाणी के नेतृत्व में मालसी रेंज की टीम ने कांवली क्षेत्र के विभिन्न आवासीय परिसरों और पालतू पशु दुकानों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम को बड़ी संख्या में रोज-रिंग्ड पैराकीट, अलेक्जेंड्रिन पैराकीट और प्लम-हेडेड पैराकीट तोते मिले। ये सभी प्रजातियां कानून के तहत संरक्षित हैं और इनका व्यापार व रख-रखाव प्रतिबंधित है। डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत इन पक्षियों को पकड़ना, बेचना या घर में रखना दंडनीय अपराध है। आरोपियों के खिलाफ अधिनियम की धारा 9, 39, 49 और 51 के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पकड़ने वाली रेंजर,शुचि चौहान, डिप्टी रेंजर सतविंदर पाल सिंह,फारेस्टर सुरेंद्र, क्यूआरटी टीम लीडर जितेंद्र बिष्ट,सुदर्शन और असद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *