स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. हरिराम शर्मा को पुण्यतिथि पर किया याद

Spread the love

रुड़की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित हरिराम शर्मा की पुण्यतिथि पर सुनहरा शहीद स्थल पर परिजनों और सेनानी उत्तराधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित हरिराम शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन में सत्याग्रह में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की आजादी के लिए जेल की यातनाएं भी सहीं। उनके देशप्रेम और त्याग की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा, भारत मां के वीर सपूत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित हरिराम शर्मा को कोटि-कोटि नमन। स्वतंत्रता आंदोलन में सत्याग्रह कर और जेल की यातनाएं सहकर आपने जो देशप्रेम की मिसाल पेश की, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *