कोटद्वार-पौड़ी

राज्य में दो सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लगाए सरकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पूरे राज्य में दो हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन करने और कोविड डयूटी के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर यूपी सरकार की तर्ज पर उक्त कर्मचारी को 50 लाख की अनुग्रह राशि देने की मांग की है। मोर्चा ने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भी भेजा है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर फैल रही है। सरकार आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा रही है। जो कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में सफल नहीं हो रहा है। दिनों दिन संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जो कि बहुत चिंताजनक है। श्री पोखरियाल ने कहा कि संकट के समय राज्य के 78 हजार एनपीएस कार्मिक इस विषम परिस्थितियों में देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इन कार्मिकों में डाक्टर, नर्स, कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, रेलवे कर्मी, बैंक कर्मी आदि शामिल हैं। राज्य सरकार को वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड डयूटी के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर यूपी सरकार की तर्ज पर उक्त कर्मचारी को 50 लाख की अनुग्रह राशि दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!