फिताड़ी अग्निकांड पीड़ितों से मिले हरक सिंह रावत

Spread the love

उत्तरकाशी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत सोमवार देर शाम मोरी क्षेत्र के फिताड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुए फिताड़ी अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सुध नहीं ली है। मुलाकात के दौरान रावत ने कहा कि अग्निकांड में कई परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो गया लेकिन सरकार की ओर से दी जा रही राहत राशि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए बेहद कम और अपर्याप्त है। आपदा की इस घड़ी में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावितों की समुचित सहायता करनी चाहिए थी जो नजर नहीं आ रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने इसे संवेदनहीन करार दिया और कहा कि पीड़ित परिवारों को तत्काल और पर्याप्त मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण आपदा के समय राहत व बचाव कार्य प्रभावित होते हैं जिससे हालात और गंभीर हो जाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर पालिका पुरोला के अध्यक्ष बिहारीलाल शाह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, राजपाल रावत, मोहन लाल भुराटा, हरिमोहन जुवांठा, मोहन सिलवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *