बैसाखी पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

ऋषिकेश। तीर्थनगरी में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बैसाखी पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गरीबों को दान कर पुण्य कमाया। इस वर्ष बैसाखी सोमवार और मंगलवार दोनो ही दिन मनाई गई। मंगलवार को भी तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों पर स्नान के लिए जन सैलाब उमड़ा। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, 72 सीढ़ी घाट, दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, परमार्थ निकेतन घाट, सीता घाट आदि घाटों पर मंगलवार को सुबह से दोपहर तक श्रद्धालु गंगा स्नान करते दिखे। गंगा स्नान के बाद श्राद्धालुओं ने गंगा किनारे पूजा अर्चना और हवन किए। उसके बाद घाटों पर बैठक भिक्षुकों को दान देकर पुण्य कमाया। मंगलवार को गंगा घाटों की तरफ आ रहे तमाम मार्गों पर श्रद्धालुओं के आगमन के चलते जाम की स्थिति भी बनती दिखी। बैसाखी में गंगा स्नान का असर यातायात पर भी दिखा।घाटों पर तैनात रही पुलिसमंगलवार को तीर्थनगरी के तमाम गंगा घाटों पर बैसाखी के स्नान को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, 72 सीढ़ी घाट, दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, परमार्थ निकेतन घाट, सीता घाट सहित तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की घटना को रोकने लिए पुलिस कर्मियों ने प्रत्येक संदिग्ध पर नजर बनाए रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *