जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा पौड़ी गढ़वाल के कार्यकर्ता कोरोना काल में लोगों की मदद में लगे हुए है। कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों में भी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहे है। इसके अलावा वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे लोगों के लिए पानी और जूस की व्यवस्था भी कर रहे है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरव नौड़ियाल ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन सेंटर किशनपुरी में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। इस भीषण गर्मी में वैक्सीन लगाने के लिए आ रहे लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ता टीकाकरण केंद्र किशनपुरी में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहे है। रविवार को भी टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन लगवाने आये 250 लोगों को जूस पिलाया गया। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता पौड़ी जिले में कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों में प्रशासन का सहयोग कर रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोगों की मदद करते समय अपना भी ध्यान रखे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सार्थक त्रिपाठी, गौरव कुकरेती, सोशल मीडिया प्रभारी रजत मेहरा, नगर अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, भाबर मंडल अध्यक्ष मनमोहन पांडे, अनिल जोशी, सौरभ तड़ियाल, रविंद्र रावत आदि मौजूद थे।