बिग ब्रेकिंग

हेमेंद्र अध्यक्ष व कुलदीप कोषाध्यक्ष हुए निर्वाचित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद मुख्यालय पौड़ी के व्यापार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर हेमेंद्र सिंह नेगी व कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह गुसांई निर्वाचित हुए हैं। वहीं सचिव पद पर देवेंद्र सिंह रावत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी राम सिंह रावत ने की।
जनपद मुख्यालय पौड़ी में रविवार सुबह नौ बजे व्यापार सभा चुनाव के लिए मतदान शुरु हुआ। जो शाम चार बजे संपन्न हुआ। व्यापार सभा पौड़ी चुनाव में 938 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी राम सिंह रावत ने बताया कि अध्यक्ष पद हेमेंद्र सिंह नेगी को 406 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विनय शर्मा को 394 मत मिले। हमेंद्र सिंह नेगी 12 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह गुसांई को 599 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी कांता प्रसाद ने 321 मत प्राप्त किए। कुलदीप सिंह गुसांई 278 मतों से विजयी रहे। चुनाव संपन्न कराने में बीरेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!