उत्तराखंड

उद्यान विभाग के अधिकारियों व मौन पालनों ने की राज्यपाल से भेंट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

– प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उत्पादित शहद एवं पलेन (पराग कण) किया भेंट
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से मंगलवार को राजभवन में उद्यान विभाग के अधिकारियों व मौन पालनों ने मुलाकात कर प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उत्पादित शहद एवं पलेन (पराग कण) भेंट किया। राज्यपाल के निर्देश पर उद्यान विभाग द्वारा वैली अफ फ्लावर्स के आसपास के क्षेत्र गोविंदघाट, घाँघरिया व चोपता के आसपास बसंत उत्सव के समय 10 बक्स लगाए गए थे, इन 10 बक्स से उच्च गुणवत्ता का 300 किलो शहद उत्पादित किया गया है। जिसमें रानी मधुमक्खी के लिए मधुमक्खियों द्वारा उत्पादित रयल जैली शहद भी शामिल है।
राज्यपाल ने कहा कि पलेन में अत्यंत औषधीय गुण शामिल होते हैं, और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कम उपलब्धता के कारण डिमांड बहुत अधिक है। राज्यपाल ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में मनी फ्रम हनी का लक्ष्य लेकर मौन पालन से संबंधित सभी अभियानों को प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उत्पादित शहद के जरिए किसानों को सीधा आर्थिक फायदा पहुंचेगा।
प्रभारी उद्यान, राजभवन दीपक पुरोहित ने बताया कि वसंतोत्सव के समय राजभवन में मौन पालन हेतु 10 बक्स लगाए गए थे जिससे 110 किलो शहद उत्पादित किया गया। जिसके बाद राज्यपाल द्वारा 10 बक्स उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगाने के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं 10 बक्स से 300 किलो उच्च गुणवत्ता का शहद उत्पादित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!