बिग ब्रेकिंग

लैंसडौन में निर्माणाधीन पुलिया टूटने से एक मजदूर की मौत, चार घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
फतेपुर लैंसडौन मार्ग पर टोलबार-मोहरा-नौगांव के लिए बन रही सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 4 मजदूर घायल हो गये। घायलों का स्थानीय बेस अस्पताल में उपचार रहा है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार लैंसडौन मार्ग पर टोलबार-मोहरा-नौगांव सड़क पर पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा था। जिस पर 30 से 35 मजदूर काम कर रहे थे। बीती मंगलवार देर सायं करीब छ: बजे अचानक पुलिया टूट गई। जिस कारण पुलिया पर काम कर रहे मजदूर नाले में गिर गये। दुर्घटना में पांच मजदूर घायल हो गये। घायलों को आपातकालीन सेवा वाहन 108 की मदद से स्थानीय बेस अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने 46 वर्षीय मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो मजदूरों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी और घायल 19 वर्षीय संवर पुत्र मयूर अंसारी, 60 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी किशनगंज बिहार का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। कोतवाली कोटद्वार के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि फतेपुर लैंसडौन मार्ग पर टोलबार-मोहरा-नौगांव सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया गिरने से किशनगंज बिहार निवासी 46 वर्षीय जाहिद पुत्र जैतरूदीन की मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुर्पद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!