बिग ब्रेकिंग

भारत ने एशियाई खेलों में 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, पहली बार एक दिन में 15 पदक जीते

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हांगझोऊ , एजेंसी। भारत ने एशियाई खेलों के आठवें दिन 15 पदक जीते। खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत ने इतने पदक एक ही दिन में जीत लिए। इससे पहले 2010 में भारत को एक दिन में 11 पदक मिले थे। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम स्वर्ण पदक से चूक गई है। फाइनल में उसका सामना मजबूत चीन से था। अपने नाम के मुताबिक, चीन ने फाइनल में भारत को 3-2 से हरा दिया है। भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टीम इंडिया ने इस स्पर्धा में 37 साल बाद कोई पदक जीता है। यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियाड में रजत जीता है।
भारत की एथलीट ज्योति याराजी ने 100 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक जीता। वह 12.91 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं, लेकिन दूसरे पायदान रहने वाली चीन की खिलाड़ी वू यानी को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस तरह याराजी का पदक कांस्य से रजत में बदल गया।
डिस्कस थ्रो में भारत की सीमा पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने 58.62 मीटर दूर थ्रो फेंककर कांस्य पदक जीता। चीन की बिन फेंग ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जियांग झिचाओ ने रजत पर कब्जा किया। नंदिनी अगासारा ने 800 मीटर हेप्टाथेलॉन में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने इस स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने 2:15:33 का समय लिया। भारत के मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता है। उन्होंने 8.19 मीटर के बेस्ट जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चीन के वांग जियानान ने 8.22 मीटर के बेस्ट जंप के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में भारत को दो पदक मिले। अजय कुमार सरोज ने रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं, जिनसॉन जॉनसन ने उनसे पीछे रहे और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। कतर के मोहम्मद अल गरनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में भारत को हरमिलन बैंस ने रजत पदक दिलाया। वह दूसरे स्थान पर रहीं। बहरीन की विनफ्रेड मुटिले यावी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
तजिंदरपाल सिंह तूर ने भाला फेंक में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। वह लगातार दूसरे एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में सफल हुए हैं। तजिंदर ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी पहला स्थान हासिल किया था। अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 8:19:53 मिनट का समय निकाला। इस प्रतियोगिता में यह भारत का 12वां स्वर्ण पदक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!