गर्भवती महिलाओं को गोद भराई में दी पौष्टिक आहार की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महिला एवं बाल विकास विभाग दुगड्डा की ओर से पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्र जशोधरपुर में जनजाति मां व बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम, विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान माताओं को बच्चों के समग्र विकास के लिए मोबाइल फोन से दूर रखने, उनके साथ रचनात्मक एवं सहभागिता पूर्ण गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक व संतुलित खुराक के बारे में जानकारी दी गई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी दुगड्डा नेहा बेलवाल ने जनजाति क्षेत्र में प्रस्तावित क्रैच (शिशु देखभाल केंद्र) के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। गर्भावस्था में अस्वस्थ होने पर महिला चिकित्सक से परामर्श लें। चिकित्सक की सलाह के बिना किसी प्रकार की कोई दवा न लें। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षित मातृत्व के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। इस दौरान केंद्र पर माताओं एवं बच्चों द्वारा मिट्टी, फूल एवं पत्तों के माध्यम से विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियां कराई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *