रुड़की। रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय, दल्लावाला खानपुर में एक दिवसीय देवभूमि उद्यमिता योजना के अभिविन्यास कार्यकम का शुभारंभ प्राचार्य आदित्य कुमार मौर्य व प्रोजेक्ट अधिकारी शुभम ने किया। प्राचार्य का बैच अलंकरण डॉ. धनंजय शर्मा और भारय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के प्रोजेक्ट अधिकारी शुभम का बैच अलंकरण डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया। प्राचार्य ने देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। उन्होने छात्र छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सकरात्मक सोच के माध्यम से ही उद्यम विकसित हो सकते है।