किच्छा में तेल मिल मालिक के घर से लाखों की चोरी

Spread the love

रुद्रपुर। विवाह समारोह में शामिल होने परिवार सहित रामनगर गए तेल मिल मालिक के घर से चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाल और पुलभट्टा थाना इंचार्ज मौके पर पहुंचे। फिलहाल पीड़ित परिवार नुकसान का आकलन कर रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर रोड स्थित तेल मिल के मालिक राजेंद्र गोयल आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार को वह पत्नी और परिवार के साथ रामनगर गए थे। सोमवार को लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल पीएस दानू और पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जांच में सामने आया कि चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए है। आसपास लगे कैमरों में रविवार तड़के करीब पौने तीन बजे दो बाइक सवार संदिग्ध घर के पास दिखाई दिए हैं। विधायक तिलकराज बेहड़ समेत स्थानीय लोगों ने घटना पर रोष जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की है। सीओ ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *