मतदान एवं लोकतंत्र के महव से युवा मतदाताओं को अवगत कराया

 

रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा चुनाव का पर्व, देश का गर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण के साथ ही शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य ड़ आशुतोष त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मतदान एवं लोकतंत्र के महव से युवा मतदाताओं को अवगत कराया। स्वीप नोडल अधिकारी ड़ श्रीकांत नौटियाल द्वारा युवा मतदाता जागरूकता एवं प्रशिक्षण की उपयोगिता व आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। जबकि ड. जय श्रीवास्तव ने युवाओं को संवैधानिक अधिकारों को जानने पर बल दिया तथा ड़ अंजिता पांडेय ने अधिकार एवं कर्तव्यों के संतुलन की बात कही। निर्वाचन कार्यालय से मास्टर ट्रेनर योगेश द्वारा विद्यार्थीयों को ईवीएम, वीवीपैट के उपयोग एवं मक पोल का आयोजन कर इसके उपयोग की जानकारी दी गई। इस मौके पर ड़ अनिता बिष्ट, ड मकान प्रकाश, ड़ सुनीता असवाल, ड़ नियति, ड़ नीलांजना, ईएलसी र्केपस एंबेसडर हेमंत, रुचि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *