पश्चिम बंगाल के फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार रहे जहांगीर खान नेपाल सीमा से गिरफ्तार

Spread the love

कोलकाता,पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आने वाली फाल्टा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान सोमवार को नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिए गए। उनको सीमा के पास विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। जहांगीर के ऊपर विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ करने, मतदाताओं को धमकाने समेत कई मामलों में 7 एफआईआर दर्ज है। जहांगीर पिछले काफी दिनों से पुलिस से बच रहे थे।
विधानसभा चुनाव में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान उनके ऊपर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसके बाद, चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल का चुनाव फाल्टा में रद्द कर दिया और 21 मई को दोबारा से चुनाव कराया। हालांकि, चुनाव से कुछ दिन पहले जहांगीर ने अपना नाम वापस ले लिया। इस सीट पर हुए चुनाव के परिणाम 24 मई को जारी हुए, जिसमें भाजपा के देबांशु पांडा ने एक लाख से अधिक वोट से विजय प्राप्त की।
बंगाल में फाल्टा में धांधली और (ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे, जिसके बाद पुलिस उनको गिरफ्तार करना चाह रही थी। हालांकि, जहांगीर कलकत्ता हाई कोर्ट चले गए और सुरक्षा मांगी थी, जिसके बाद 26 मई तक उनके खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी गई। टीएमसी नेता डायमंड हार्बर के पुलिस पर्यवेक्षक सिंघम कहलाने वाले अजयपाल शर्मा को चुनौती देकर चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा था कि अगर वह सिंघम हैं तो वह पुष्पा हैं।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *