जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन ने किया आंदोलन शुरू

Spread the love

देहरादून। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन ने जल निगम मुख्यालय पर अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को मुख्यालय पर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रांतीय अध्यक्ष राजेश गोला और महामंत्री चंडी प्रसाद शर्मा ने कहा कि प्रबंधन किसी भी मांग को लेकर गंभीर नहीं है। दोनों ही स्तर से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी हो रही है। अभी तक ग्रेड वेतन 1800 और ग्रेड वेतन 1900 को उच्चीकृत किए जाने सम्बन्धी फाइल पर शासन को भेजे जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कनिष्ठ सहायक के पदों पर प्रमोशन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि फील्ड कर्मचारियों की सेवा नियमावली में अभी तक संशोधन नहीं किया गया। शासनादेश के अनुरूप फील्ड कर्मचारियों को 1200 रुपये वाहन भत्ता मंजूर नहीं किया गया। यूपी जल निगम से सेवानिवृत्त कार्मिकों, परिजनों को सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन का भुगतान किया जाए। शासनादेश के अनुरूप पारिवारिक पेंशन पर महंगाई भत्ता मंजूर किया जाए। रिटायर कर्मचारियों की पेंशन स्वीकृत करने में वित्त अनुभाग की ओर से अनावश्यक आपत्ति लगा कर विलंब किया जा रहा है। पेंशन स्वीकृत करने की समय सीमा निर्धारित की जाए। सातवें वेतनमान के बकाया का भुगतान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *