कोटद्वार-पौड़ी

भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, प्रदेश सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शांता बमराडा का माल्यार्पण कर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, प्रदेश सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शांता बमराडा के पहली बार कोटद्वार पहुंचने पर कौड़िया में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी मिलने पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इसके बाद कोटद्वार से भाबर तक बाइक रैली निकाली गई। कौड़िया से बाईक रैली नजीबाबाद रोड़, लालबत्ती चौराहा, झण्डाचौक, बदरीनाथ मार्ग, तहसील तिराहा से पटेल मार्ग होते हुए मानपुर, पदमपुर, तड़ियाल चौक से होते दुर्गापुरी पहुंची। दुर्गापुरी में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नव नियुक्त युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल ने कहा कि युवा मोर्चा को बूथ से मण्डल स्तर तक मजबूत बनाकर भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी। इस मौके पर भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी, भाबर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन जसोला, राजगौरव नौटियाल, जिला मंत्री मंजू जखमोला, पार्षद गायत्री भट्ट, ममता थपलियाल, अंशुल बुड़ाकोटी, रजनीश बेबनी, मोहित कंडवाल, एबीवीपी संयोजक अजय कुमार, प्रमोद डोबरियाल, अनिल सती, पंकज नेगी, पंकज भाटिया, शराफत अली, एबीवीपी नगर मंत्री नितिन दिवाकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!