कनुप्रिया प्रधानमंत्री व आदित्य शर्मा बनें सीनियर सेनापति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सत्र 2026 के लिए छात्र संसद एवं कन्या भारती चुनाव संपन्न हो गए। विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन, चुनाव चिन्ह वितरण और प्रचार-प्रसार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री पद पर कनुप्रिया व आदित्य शर्मा को सीनियर सेनापति चुना गया।
विद्यालय के परीक्षा एवं मीडिया प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री पद के लिए कनुप्रिया, केशव, आदर्श जुयाल और बंटी सिंह ने नामांकन किया था। सेनापति पद हेतु आदित्य शर्मा, देव राणा, उमंग और प्रतीक मैदान में रहे। उपप्रधानमंत्री पद के लिए आशुतोष, आयुष रावत और कारण शर्मा ने दावेदारी पेश की। उप सेनापति पद पर श्रेया, अनमोल, आराध्या बिष्ट, आराध्या भदौरिया, निशांत और गौरव ने नामांकन कराया। कन्या भारती अध्यक्ष पद के लिए आरुषि चतुर्वेदी, सिया राणा, तृषा चौधरी और पलक तथा सचिव पद हेतु अंशिका रावत और आद्या खंतवाल प्रत्याशी रहीं। छात्र संसद प्रभारी राजन कुमार शर्मा की देखरेख में बैलेट पत्र के माध्यम से मतदान कराया गया। चुनाव परिणामों में कनुप्रिया प्रधानमंत्री, आयुष रावत उपप्रधानमंत्री, उमंग खांसुली जूनियर सेनापति, आदित्य शर्मा सीनियर सेनापति, आराध्या बिष्ट उप सेनापति, पलक कनोरिया कन्या भारती अध्यक्ष तथा अंशिका रावत सचिव निर्वाचित हुईं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार विजयी प्रतिभागियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को प्रात: वंदना सत्र में आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने शिक्षकों को सेक्टर मजिस्ट्रेट, चुनाव अधिकारी और मतदान अधिकारी की जिम्मेदारियां सौंपी थीं। मतगणना के दौरान उपप्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी एवं राहुल भाटिया, कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली सहित विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *