समूहिक गायक प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज जयहरीखाल रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में 31 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी हरिद्वार द्वारा आयोजित वार्षिक संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। 10 मई से शुरू हुए इस शिविर में विभिन्न कॉलेजों और विद्यालयों के एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान कैडेटों के विकास के उद्देश्य से सांस्कृतिक, खेल एवं सैन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सामूहिक गायन प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज जयहरीखाल ने प्रथम तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में डीएवी कोटद्वार प्रथम और एसवीएम ऋषिकेश द्वितीय स्थान पर रहा। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज प्रथम एवं पीजी कॉलेज जयहरीखाल द्वितीय रहा। सीनियर बालक वर्ग में डीएवी कोटद्वार ने पहला और देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में डीएसबी ऋषिकेश प्रथम तथा एसबीएम ऋषिकेश द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में डीएसबी ऋषिकेश ने प्रथम और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पीजी कोटद्वार विजेता और डीएवी कोटद्वार उपविजेता रहा। वॉलीबॉल बालक वर्ग में पीजी कोटद्वार प्रथम तथा डीएवी कोटद्वार द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में एसबीएम इंटर कॉलेज ऋषिकेश ने पहला और पीजी कोटद्वार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ में गजेंद्र सिंह प्रथम एवं सागर रावत द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में हर्षिता प्रथम और तनुश्री भारद्वाज द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में कैनरिच सैमुअल ने पहला तथा अखिलेश पवार ने दूसरा स्थान हासिल किया। फायरिंग प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में रौनक एग्री प्रथम और भोला रघुवंशी द्वितीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में दिव्यांशी ममगांई प्रथम तथा शिवानी नेगी द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में कैनरिच सैमुअल प्रथम और कार्तिक कुमार द्वितीय रहे, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में सलोनी चमोली प्रथम एवं उन्नति जोशी द्वितीय स्थान पर रहीं। ड्रिल प्रतियोगिता में पीजी कोटद्वार ने प्रथम और देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल ललित पवार एवं एडम ऑफिसर गौरव नौगाई ने विजेता कैडेटों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर एएनओ ले. (डॉ.) देवेंद्र सिंह चौहान, प्रो. विक्रम शाह, ले. चित्र नेगी, द्वितीय अधिकारी के.के. कोटनाला, अशोक सिंह, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह और सूबेदार सोहन सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *