केजरीवाल की ई20 पेट्रोल पर केंद्र सरकार से अपील, पीएम मोदी से मांगा मिलने का समय

Spread the love

दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ई20 पेट्रोल की दाम कम की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ई20 ईंधन की कीमतों में कटौती की मांग करते हुए तर्क दिया कि इसकी माइलेज कम होने के कारण इसके दाम भी कम होने चाहिए। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय भी मांगा है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन किया है कि ई20 के दाम कम होने चाहिए क्योंकि ई20 की माइलेज कम है तो उसके दाम भी कम होने चाहिए। मैंने उनसे मिलने का समय भी मांगा है। मैं सभी से कहना चाहता हूं कि जो-जो लोग इन सभी से दुखी हैं, वे अपनी वीडियो बना-बनाकर सोशल मीडिया पर डालें क्योंकि यह सरकार इतनी आसानी से हमारी बात नहीं सुनेगी।’

पीएम मोदी को केजरीवाल ने लिखा पत्र
केजरीवाल ने ई20 ईंधन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने देशभर में लोगों की बढ़ती परेशानी को रेखांकित करते हुए दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पत्र में केजरीवाल ने लिखा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए। पूरे देश में लोग ई20 पेट्रोल से नाराज हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि ई20 भरने के बाद वाहनों का माइलेज काफी कम हो गया है और इंजन के पार्ट्स खराब हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *