खो-खो प्रतियोगिता पांच जून से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : दुगड्डा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व. दीपक मोहन बडोला की स्मृति में राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 5 से 7 जून तक चलने वाली तीन दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता दुगड्डा स्थित राजकीय इंटर कालेज में करवाई जाएगी। आयोजन समिति की तरफ से विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी साथ नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट डिपेंडर व बेस्ट अटैकर का पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *