जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की तरफ से पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण व स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कोटद्वार ब्रांच के इंचार्ज वीरेंद्र रमोला व जयहरीखाल के मुखी सुभाष पैंथवाल ने बताया कि निर्धारित तिथि पर लैंसडौन छावनी परिषद के स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें खाली जगहों पर पौधारोपण भी किया जाएगा। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे।