1.43 करोड़ से होगा कीर्तिनगर ब्लॉक के स्कूलों का कायाकल्प

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के राजकीय प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की दशा जल्द सुधर जाएगी। जिला योजना के तहत करीब 1.43 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है जिससे विभिन्न विद्यालयों में भवन निर्माण, मरम्मत और शौचालय निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। खंड शिक्षाधिकारी डॉ. यशवंत सिंह नेगी ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरोला, जखंड और जूनियर हाईस्कूल कोटी ढुण्डसिर के भवन निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय गवाणा में पुश्ता निर्माण के लिए 4 लाख रुपये, प्राथमिक विद्यालय कणोली के भवन की मरम्मत के लिए 16 लाख तथा प्राथमिक विद्यालय धौलियाणा के भवन मरम्मत के लिए 8 लाख मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जिवाला में एक बड़ा और एक छोटा कक्षा कक्ष बनाने के लिए 20 लाख रुपये, प्राथमिक विद्यालय पाब अकरी के भवन मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये तथा प्राथमिक विद्यालय जाबर में शौचालय मरम्मत के लिए खनिज न्यास से डेढ़ लाख और नए शौचालय निर्माण के लिए जिला योजना से 3.7 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। खंड शिक्षाधिकारी डॉ. नेगी ने बताया कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर स्थिति में हैं उनके प्रस्ताव तैयार कर जिले को भेजे जा रहे हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *