पौड़ी को विकास के नए आयामों से जोड़ना लक्ष्य : पोरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी लंबित घोषणाओं को 15 जून तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पौड़ी को विकास के नए आयामों से जोड़ना है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और पलायन पर भी रोक लगाई जा सके। प्रेसवार्ता में विधायक राजकुमार पोरी ने बताया कि इन घोषणाओं के तहत पौड़ी में पक्षी विहार, एनसीसी अकादमी सहित कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं शुरू की जाएंगी। इन परियोजनाओं से न केवल क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *