जयहरीखाल महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : जयहरीखाल महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के अवसर पर पूर्व दिवस पर विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगोली, ऐपण, वेस्ट मटेरियल का उपयोग, मेहंदी तथा स्टोन पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. एल.आर. राजवंशी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। रंगोली एवं ऐपण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइनों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमीषा रावत (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर), तान्या एवं प्रीति (बी.एड. प्रथम सेम), द्वितीय स्थान अर्चना, आरती मनी (बी.एड प्रथम सेम), एवं यशोदा सलोनी मालती (बी. ए चतुर्थ सेम) ने प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमकुम रावत (बी.एस.सी. षष्ठम सेम), द्वितीय स्थान स्मृति रावत (बी.कॉम. द्वितीय सेम), तृतीय स्थान दिया नेगी (बी.ए. द्वितीय सेम) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वेस्ट मटेरियल का प्रयोग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं को पुन: उपयोगी और आकर्षक रूप देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में पुराने अखबार, प्लास्टिक, बोतलें एवं अन्य सामग्री का अभिनव उपयोग देखने को मिला। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बारीक और आकर्षक डिजाइनों से अपनी कला का परिचय दिया, जिसे निर्णायकों द्वारा काफी सराहा गया। वेस्ट मैटेरियल के उपयोग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमकुम रावत (बी. एस सी. षष्ठम सेम), द्वितीय स्थान (बी.ए. द्वितीय सेम) एवं तृतीय स्थान कनिका कुकरेती (एम.एस.सी द्वितीय सेम) एवं खुशबू(बी. एस.सी. षष्ठम सेम) ने प्राप्त किया। स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कनिका कुकरेती (एम.एस.सी. द्वितीय सेम), खुशबू (बी.एससी द्वितीय सेम), द्वितीय स्थान अमीषा रावत (बी.ए. द्वितीय सेम) एवं तृतीय स्थान दिया एवं संजना ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिनाज खातून (बी.ए. द्वितीय सेम), द्वितीय स्थान कुमकुम (बी.एससी. षष्ठम सेम) एवं तृतीय स्थान मेघा (बी. ए.चतुर्थ सेम) ने हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *