कोटद्वार-पौड़ी

महेन्द्र बिष्ट बनें व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, बोले निगम प्रशासन की कार्यवाही का करेगें विरोध

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सर्व सहमति से महेन्द्र सिंह बिष्ट को व्यापार संघ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। व्यापारियों ने नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि निगम प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से एक तरफा कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की।
सोमवार को व्यापार मंडल के सभी सदस्य स्थानीय मालवीय उद्यान में एकत्रित हुए। जहां पर सदस्यों ने नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट का स्वागत किया। व्यापारी विवेक अग्रवाल ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट ने पिछले दिनों आठ सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। हाईकोर्ट में निगम के वकील ने कहा कि निगम आठ सप्ताह में अतिक्रमण हटा देगा। हाईकोर्ट में व्यापारियों को अपना पक्ष रखने का भी समय नहीं दिया गया। अभी चार सप्ताह भी नहीं बीते है। नगर आयुक्त ने कहा था कि व्यापारी बरामदे खाली कर दें और निगम पिल्लर नहीं छेड़ेगा, जिस पर व्यापारियों ने अपने बरामदे खाली कर दिया। लेकिन निगम ने जेसीबी का प्रयोग करते हुए पिल्लर हटाने शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम प्रशासन व्यापारी का उत्पीड़न कर रहा है। विवेक अग्रवाल ने कहा कि नगर अध्यक्ष राकेश गर्ग का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से गत रविवार को सम्पन्न हुई बैठक में सर्व सहमति से महेन्द्र सिंह बिष्ट को व्यापार संघ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट होकर इस उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के खिलाफ आवाज उठायेगें। व्यापारी कानून के साथ है कानून का कहीं भी विरोध नहीं करते है। यदि कानूनन सही है तो व्यापारी सहयोग करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!