उत्तराखंड

संपत्ति विवाद पर मेयर और पार्षद आमने-सामने

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हरिद्वार। नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मेयर और उनके पति नगर निगम की अन्य भूमि पर हुए कब्जों पर चुप हैं। आश्रम की ओर से लगाए गए टीन शेड को लेकर आरोप लगाया कि बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद भी मेयर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे तोड़ दिया। बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू, उपनेता राजेश शर्मा और अनिरुद्ध भाटी ने आरोप लगाया है कि मेयर शहर का विकास करने में विफल रही हैं। सुनील ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के संचालन करने वाली महिला के साथ अभद्रता की गई। आवास में महिलाओं को रोजगार देने का काम किया जा रहा था। उन्होंने भल्ला इंटर कालेज में बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के संचालन के लिए साइकिल स्टैंड की भूमि आवंटित करने को लेकर भी मेयर पर अनर्गल प्रचार करने का आरोप लगाया। उपनेता भाटी ने कहा कि प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने वाली भूमि आश्रम को पार्क बनाने के लिए दिए जाने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव पास किया गया है। लेकिन मेयर और उनके पति इसे भी कब्जा बता रहे हैं, जो कि पूरी तरह गलत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!