नैनीताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को प्लेसमेंट समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बेहतरीन पैकेज पर प्लेसमेंट पाने वाले कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि 2026 में 612 प्लेसमेंट ऑफर मिले। 2023 बैच की बीटेक सिविल इंजीनियरिंग छात्र कर्णिका नेगी को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 152 रैंक प्राप्त करने पर 1 लाख 51 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। भीमताल निवासी छात्र गुंजन भनवाल को अटलास्सियन में 66.01 लाख का वार्षिक पैकेज प्राप्त करने पर एक लाख की धनराशि, विभा चंदोला को गूगल में 54.84 लाख का पैकेज मिलने पर एक लाख की धनराशि से सम्मानित किया गया। वैष्णवी, दिव्या शाह, सहित अन्य 10 विद्यार्थियों को भी बेहतरीन वार्षिक पैकेज मिलने पर सम्मानित किया गया। संस्थापक प्रो. घनशाला ने विद्यार्थियों से कहा कि नौकरी जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि यात्रा की शुरुआत है। संचालन साहिब सबलोक ने किया।