शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने किया ड्रिल का अभ्यास

अल्मोड़ा। 77 यूके वाहिनी अल्मोड़ा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत और चौबटिया में जारी है। वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में अल्मोड़ा जनपद के 44 शिक्षण संस्थानों के बालक और बालिका वर्ग के 529 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर में एनसीसी कैडेट्स को हथियार संचालन का प्रशिक्षण, युद्घ कार्य शैली, कौशल, ड्रिल के अलावा व्यायाम, योगा आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को कैडेट्स ने ड्रिल का अभ्यास किया। कर्नल अनिल बोस, प्रशिक्षक एनसीसी अधिकारी तारा सिंह बिष्ट, नवोदय के प्राचार्य डीएस रावत, ड़ निशा, गिरधर कांडपाल, सूबेदार मेजर विजय सिंह मेहरा, गिरीश चंद्र, नायब सूबेदार केदार सिंह, देवेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, सोबन सिंह, दीवान सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं। शिविर का 13 जुलाई को समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *