पलीथिन हटाने को एनसीसी कैडेट्स निकाली रैली

Spread the love

 

चम्पावत। पीजी कलेज लोहाघाट में एनसीसी के कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में नगर में जागरुकता रैली निकाली। शनिवार को कलेज की प्राचार्य ड़ संगीता गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एनसीसी लेफ्टीनेंट ड़क कमलेश सक्टा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने नगर में जागरुकता रैली निकाली। उन्होंने नगर के स्टेशन बाजार, चौक बाजार, गांधी चौक, मीना बाजार और एसडीएम कोर्ट तक रैली निकाली। जिसमें उन्होंने पलिथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ़.़.़हरियाली को बढ़ाना है, प्लास्टिक को हटाना है आदि के नारे लगाए। ड़ सक्टा ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश मे एनसीसी कैडेट्स की ओर से चलाया जा रहा है। इस मौके पर ड़ प्रकाश लखेड़ा, ड़ अर्चना त्रिपाठी, ड़ विमला देवी, ड़ मनोज कुमार, ड़ रुचिर जोशी, ड़ सुमन पांडेय सहित एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *