Uncategorized

नेताजी की जयंती पर100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋ षिकेश। टिहरी जनपद की नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर नगर के प्रवेश द्वार पर ढालवाला में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। दावा किया जा रहा है कि टिहरी जनपद में यह सबसे ऊंचा तिरंगा है। बदरीनाथ व गंगोत्री राजमार्ग को जोड़ने वाले ढालवाला बाईपास पर श्रीदेव सुमन %गंगा वाटिका% पार्क में 100 फीट ऊंचे तिरंगे ध्वज का अनावरण शनिवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिन के अवसर पर किया गया। कबीना मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल, पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी व कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने संयुक्त रूप से ध्वज का अनावरण किया। इस मौके पर इंद्रमणि बडोनी चौक से भद्रकाली मंदिर तक बायपास मार्ग का नामकरण स्व. इंद्रमणि बडोनी मार्ग के रूप में किया गया। साथ ही नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के प्रवेश द्वार का भी लोकार्पण किया गया। कबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुनिकीरेती क्षेत्र पर्यटन और तीर्थाटन के रूप में पहचान रखता है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं। यहीं से चारधाम यात्रा तथा गढ़वाल मंडल का प्रवेश वी होता है। आने वाले समय में प्रवेश द्वार पर लगे इस राष्ट्रीय ध्वज से मुनिकीरेती क्षेत्र एक नई पहचान बनाएगा। पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि नगर क्षेत्र के पार्कों को नया स्वरूप देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ढालवाला स्थित सुमन पार्क में अब रात को भी नागरिक घूम सकेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बदरी प्रसाद भट्ट व डॉ सुनील थपलियाल के संचालन में चले कार्यक्रम में सभासद वीरेंद्र सिंह सजवाण, गजेंद्र सजवाण, वंदना थलवाल, विनोद सकलानी, बबीता रमोला, मीनू गोडियाल, किशोर राणा, धर्मवीर सिंह, सुभाष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, गोपाल चौहान, भगवती प्रसाद काला, आसाराम व्यास, पितांबर दत्त पैन्यूली, रामा बल्लभ भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!