गर्भवती की मौत के मामले में दस दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Spread the love

थराली। मूल रूप से लेटाल और हाल निवासी कुराड़ की गर्भवती सरिता देवी की 29 जून को एंबुलेंस में हुई मौत के मामले में दस दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि न तो अब तक जांच रिपोर्ट आई और न ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। यदि जल्द महिला की मौत की जांच रिपोर्ट और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह गुसाईं के नेतृत्व में एसडीएम से मिले कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएचसी थराली में विशेषज्ञ डॉक्टरों और अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अस्पताल में लोगों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर भूपाल सिंह गुसाईं, महिधर प्रसाद चमोला, यशपाल सिंह, पृथ्वी सिंह नेगी, पूजा शर्मा, दर्शन सिंह, प्रकाश राम, ललित आदि मौजूद थे। उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने मांगों को संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *