जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विगत वर्षों की भांति इस बार भी मां दीबा भगवती की डोली व पदयात्रा 16 जून को ग्रामसभा मालकोट से शुरू होगी।
समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यात्रा ग्राम कुई, मजगांव, चौबट्टाखाल, नौगांवखाल होते हुए चमनाऊ, किलवास, किमगडी, गवाणी, चोपड़ा, चरगाड़, श्रीकोट, ल्वींठा, सलाण, झलपाड़ी, ड्वीला, पालीधार आदि गांवों से होते हुए रात्रि को रसोई डांग पहुंचेगी। रात्रि भोज के उपरांत यात्रा मां दीबा भगवती मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। पूरी रात यात्रा कर सुबह चार बजे डोली दीबा माता के मंदिर में पहुंचेगी। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी यात्रा को भव्य रूप दिए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।