दुगड्डा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा में नगर पालिका व प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान हाईवे पर पक्की दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन व नगर पालिका ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी।
प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे रखे सामान को हटवाया तथा कई स्थानों पर अतिक्रमण कर रखे सामान को जब्त भी किया। अभियान की सूचना मिलते ही कई रेहड़ी-ठेली संचालक अपना सामान समेटकर आसपास की गलियों की ओर भागते नजर आए। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण राजमार्ग संकरा हो रहा है, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। साथ ही भविष्य में भी नियमित रूप से अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *