उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस पर गुलाबराय मैदान में हुई परेड, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली सलामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : जनपद में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गुलाबराय मैदान में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित किया गया जहां कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भव्य पुलिस परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। गुलाबराय मैदान में आयोजित पुलिस परेड का परेड कमाण्डर द्वारा परेड भार ग्रहण किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे एवं जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जबकि पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस परेड का निरीक्षण किया। भव्य पुलिस परेड के दौरान मुख्य आकर्षण फायर सर्विस द्वारा तिरंगे की प्रतिबिम्ब रूपी पानी की बौछार करना रहा। पुलिस परेड के प्रथम कमांडर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स रुद्रप्रयाग हर्षवद्र्धनी सुमन, द्वितीय कमांडर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस दमयन्ती गरोड़िया, तृतीय कमांडर यातायात उपनिरीक्षक कमल कुमार रहे। सशस्त्र पुलिस की टोली का नेतृत्व उपनिरीक्षक यातायात सौकार सिंह, नागरिक पुलिस की टोली का नेतृत्व उपनिरीक्षक राजबर सिंह राणा, महिला पुलिस की टोली का नेतृत्व उपनिरीक्षक संयोगिता रावत, पहली बार प्रतिभाग कर रही महिला होमगार्डस की टोली का नेतृत्व अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार, महिला पीआरडी टोली का नेतृत्व केशव, एनसीसी की टोली का नेतृत्व कैडेट अनमोल ने किया। रुद्रप्रयाग में 6वीं ग्रेनेडियर भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुन ने सूबेदार कुलदीप कुमार के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि द्वारा जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सूचना विभाग की नंदा लोककथा और स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। इधर, पुलिस विभाग में निरीक्षक यातायात श्याम लाल को उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया है। कार्यक्रम का पुलिस विभाग के नरेंद्र सिंह रावत एवं सेवायोजना के किशन रावत ने संचालन किया। इस मौके पर जिपंअ अमरदेई शाह, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, सीडीओ नरेश कुमार, एडीएम श्याम सिंह राणा सहित कई लोग मौजूद थे। (एजेंसी)

जिला कार्यालय में डीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
रूद्रप्रयाग : जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जबकि अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय में कार्यरत राहुल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राबाइंका रुद्रप्रयाग की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान एवं देशभक्ति की प्रस्तुति दी गई। विकास भवन में सीडीओ नरेश कुमार के साथ ही जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इससे पहले सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!